इंतज़ार के लम्हों का अंत (वेलांकन्नी यात्रा)

इंदौर धर्मप्रांत की प्रतिष्ठित पल्ली विजयनगर के लिए 26 मार्च 2019 का वह दिन खुशियाँ लेकर आया था जब विजयनगर पल्ली से 60 व्यक्ति माँ वेलांकन्नी के दर्शन के लिए सात दिन की यात्रा पर वेलांकन्नी (चेन्नई) गए थे। इस दिन का सभी व्यक्ति कई सालों से इंतज़ार कर रहे थे कि वे माँ वेलांकन्नी का दर्शन कर सकेंगे। सभी के इंतज़ार के लम्हों का अंत हुआ और हम निकल पड़े  माँ वेलांकन्नी के दर्शन के लिए। समय के पूर्व ही हम सभी इंदौर हवाई अड्डे पर पहुँच चुके थे। जोश एवं उमंग के साथ-साथ हम सभी में थोड़ा डर भी था क्योंकि हममें से अधिकतर लोगों के लिए यह पहली हवाई यात्रा थी। पल्ली पुरोहित आई पीटर ने सभी को 10-10 के समूह में बाँट दिया। हम दोपहर 1:39 तक विमान में बैठ चुके थे। हम सभी लोग थोड़े डरे और सहमे हुए बैठे थे और फिर हमारी हवाई यात्रा शुरू हो गयी। इंदौर से हम हैदराबाद गए और वहाँ से दूसरे विमान से चेन्नई पहुँच गए। वहाँ चेन्नई रेलवे स्टेशन से हमने वेलांकन्नी की यात्रा शुरू कर दी। रातभर के सफर के बाद अगले दिन प्रातः7:00 बजे हम वेलांकन्नी पहुँच ही गए।

वहाँ पहुँचने के बाद हम सभी ने सर्वप्रथम मिस्सा भाग लेकर अनुग्रह एवं आशीष ग्रहण की। तत्पश्चात हम निकल पड़े वेलांकन्नी भ्रमण पर।

सात दिवसीय यात्रा के दौरान हमने वहाँ हमने Velankanni Church, Morning Star Church, Basilica of Our Lady of Good Health, Velankanni Shrine Retreat Centre, OUR LADY'S TANK, Confession Church, Naduthitu Church, Jesus Redeems Prayer Centre सहित कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। वहाँ प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर हमने ईश्वर की शांति को हमारे हृदयों में महसूस किया। माँ वेलांकन्नी की आशीष एवं विभिन्न कृपादानों के लिए माँ को भेंट अर्पित की तथा माँ से मन्नतें माँगी एवं माँ के चरणों में अपने बालों को अर्पित किया। 

माँ वेलांकन्नी के दर्शन के बाद हम चेन्नई गए और वहाँ हमने Brihadeeswarar temple को देखने गए और उस के बाद हम Santhome Cathedral दर्शन के लिए गए। वहाँ पर हम प्रेरित संत थॉमस की समाधि स्थल गए एवं प्रेरित संत थॉमस के बारे में एवं भारत यात्रा एवं उनके प्रेरितिक कार्यों को देखा। साथ ही संत थॉमस की मरण स्थल का भी भ्रमण किया।

वेलांकन्नी यात्रा के विभिन्न अनुभवों एवं कृपाओं को हृदय में संजोकर तथा अपने भ्रमण को पूर्ण विराम लगाकर 6 दिनों के बाद हम सभी अपने घरों को कूँच कर गए। सभी पल्लीवासियों के लिए यह वेलांकन्नी यात्रा एक प्रकार से आशीष एवं कृपा से सराबोर  यात्रा साबित हुई।

शुरू हो गयी। इंदौर से हम हैदराबाद गए और वहाँ से दूसरे विमान से चेन्नई पहुँच गए। वहाँ चेन्नई रेलवे स्टेशन से हमने वेलांकन्नी की यात्रा शुरू कर दी। रातभर के सफर के बाद अगले दिन प्रातः7:00 बजे हम वेलांकन्नी पहुँच ही गए।

वहाँ पहुँचने के बाद हम सभी ने सर्वप्रथम मिस्सा भाग लेकर अनुग्रह एवं आशीष ग्रहण की। तत्पश्चात हम निकल पड़े वेलांकन्नी भ्रमण पर।

सात दिवसीय यात्रा के दौरान हमने वहाँ हमने Velankanni Church, Morning Star Church, Basilica of Our Lady of Good Health, Velankanni Shrine Retreat Centre, OUR LADY'S TANK, Confession Church, Naduthitu Church, Jesus Redeems Prayer Centre सहित कई धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। वहाँ प्रत्येक धार्मिक स्थलों पर हमने ईश्वर की शांति को हमारे हृदयों में महसूस किया। माँ वेलांकन्नी की आशीष एवं विभिन्न कृपादानों के लिए माँ को भेंट अर्पित की तथा माँ से मन्नतें माँगी एवं माँ के चरणों में अपने बालों को अर्पित किया। 

माँ वेलांकन्नी के दर्शन के बाद हम चेन्नई गए और वहाँ हमने Brihadeeswarar temple को देखने गए और उस के बाद हम Santhome Cathedral दर्शन के लिए गए। वहाँ पर हम प्रेरित संत थॉमस की समाधि स्थल गए एवं प्रेरित संत थॉमस के बारे में एवं भारत यात्रा एवं उनके प्रेरितिक कार्यों को देखा। साथ ही संत थॉमस की मरण स्थल का भी भ्रमण किया।

Akash Jangra

वेलांकन्नी यात्रा के विभिन्न अनुभवों एवं कृपाओं को हृदय में संजोकर तथा अपने भ्रमण को पूर्ण विराम लगाकर 6 दिनों के बाद हम सभी अपने घरों को कूँच कर गए। सभी पल्लीवासियों के लिए यह वेलांकन्नी यात्रा एक प्रकार से आशीष एवं कृपा से सराबोर  यात्रा साबित हुई।

I BUILT MY SITE FOR FREE USING